राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया ने आज फिर अपना संकल्प दोहराया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने कहा है कि देश में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना ही उनका लक्ष्य है। गरीब और असहायों की मदद करना उनका मिशन है। सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर शहर-नगर में अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए संगठन को विस्तार देने का कार्य भी लगातार चल रहा है।
गुरुवार को भी कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और कुछ राज्यों के पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बातचीत करते हुए बताया कि फेडरेशन को मजबूत करने के लिए देश के आम स्वच्छ छवि के व्यक्ति को सदस्य बनाया जा रहा है। संगठन की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग इसकी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार ने भी संगठन की स्थापना में पूर्ण सहयोग दिया है। हम सभी का एक ही उद्देश्य है देश से भ्रष्टाचार को हर मोर्चे पर खत्म करना।
संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा और मानव सेवा के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करना है। मिशन को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया है। डॉ. कृष्ण नाथ पांडे को मुख्य निदेशक, राजीव कुमार को मुख्य प्रभारी, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को राष्ट्रीय मुख्य मीडिया प्रभारी और कृष्ण कांत शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्यों में भी संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में सुनील कुमार पांडेय और अशफाक अहमद को निदेशक, नीलमणि कांत को मुख्य प्रभारी, मुरादाबाद मंडल का दीपक कुमार को मुख्य निदेशक, बुलंदशहर से प्रफुल्ल अग्रवाल को मुख्य निदेशक, सतेन्द्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार को लीगल एडवाइजर, धर्मेन्द्र शर्मा को महासचिव, मुकेश अग्रवाल को निदेशक, पंजाब राज्य में संजीव गर्ग को अध्यक्ष, सुरजीत सिंह को मुख्य निदेशक, संजीव कुमार और सोनिका गर्ग को एडवाइजर और अंजना रानी को भटिंडा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नियुक्त और मनोनीत पदाधिकारियों ने समाज में फैली कुरीतियों और भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा और महासचिव जितेन्द्र कुमार ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे सभी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। उनके भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान से संगठन और मजबूत होगा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने समस्त देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आग्रह किया है।


Leave a Reply