बिहार: नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, तारकिशोर को वित्त का जिम्मा

पटना। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार बन गई है। सोमवार को 14 मंत्रियों ने शपथ ली। आज उनके विभागों का बंटवारा हो गया। रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों को आज विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, विजिलेंस समेत उन सारे विभागों को रखा है जिन्हें अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त, कॉमर्शियल टैक्स, पर्यावरण और वन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास के साथ सूचना प्रोद्यगिकी विभाग मिला है।
डिप्टी सीएम रेणु देवी को पंचायती राज, पिछड़ी जाति का उत्थान और ईबीसी कल्याण के साथ उद्योग मंत्रालय मिला है। विजय चौधरी को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, सूचना और प्रसारण और संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा मिला है। बिजेंद्र यादव को ऊर्जा के साथ ही निषेध, योजना और खाद्य एवं उपभोक्ता मामले का मंत्रालय मिला है। अशोक चौधरी को भवन निर्माण, सोशल वेलफेयर, साइंस टेक्नोलॉजी के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है। मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्रालय मिला है। शीला कुमार को परिवहन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। संतोष मांझी को लघु सिंचाई के साथ अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं, मुकेश सहनी को पशुपालन और मत्स्य मंत्रालय मिला है।
भाजपा कोटे के मंत्री मंगल पांडेय का कद बढ़ा है। उन्हें स्वास्थ्य के साथ ही पथ निर्माण और कला एवं संस्कृति मंत्रालय का भी जिम्मा मिला है। अमरेंद्र सिंह को कृषि, कोऑपरेटिव और गन्ना विभाग का प्रभार मिला है। रामप्रीत पासवान को पीएचईडी विभाग मिला है। जीवेश कुमार को पर्यटन, श्रम और खनन विभाग मिला है। रामसूरत को राजस्व और कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*