एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया ने देश में चलाया सदस्यता अभियान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। सामाजिक कुरीतियों, मानव एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित संस्था एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा के दिशा-निर्देश पर रविवार को पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत वाराणसी से राष्ट्रीय मुख्य निदेशक डॉ. कृष्ण नाथ पांडेय के नेतृत्व में सुनील कुमार पाण्डेय को प्रदेश निदेशक, शुभम अग्रहरि को जिला अध्यक्ष युवा वर्ग और सुनील यादव को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
बुलंदशहर में राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में और यहां मुख्य रूप से मौजूद रहे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार द्वारा सतेन्द्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष बुलंदशहर, प्रफुल्ल अग्रवाल को मुख्य निदेशक बुलंदशहर, धर्मेन्द्र शर्मा को महासचिव बुलंदशहर, देवेन्द्र कुमार को लीगल एडवाइजर बुलंदशहर, राजीव गोयल को मुख्य प्रभारी बुलंदशहर और राजीव प्रताप, प्रवीण कुमार, संजीव गोयल, आशीष खन्ना को मनोनीत किया गया है।
मुकुल शर्मा ने बुलंदशहर के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को संस्था की नीति व उसके कार्यों से अवगत कराया और सभी से आग्रह किया कि वे समाज में फैली कुरीतियों से मुक्त करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहें और अपने आस-पास के सभी लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए जागरूक करें। वहीं रविवार को ही पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष संजीव गर्ग द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*