पटना। बिहार विधानसभा स्पीकर के चुनाव में एनडीए की जीत हुई है। सदन में हंगामे के बीच बुधवार को स्पीकर पद का चुनाव हुआ और एनडीए के उम्मीदवार विजय सिन्हा नए विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस दौरान महागठबंधन के विधायकों की ओर से चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए और गुप्त मतदान की अपील की गई। लेकिन उनकी अपील ठुकरा दी गई। चुनाव में विजय सिन्हा को 126 और महागठबंधन के उम्मीदवार राजद के अवध बिहारी चौधरी को 114 वोट मिले हैं।
बिहार में ऐसा पांच दशक बाद हुआ है, जब स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ हो। फिलहाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नतीजों के बाद स्पीकर विजय सिन्हा को उनकी कुर्सी तक पहुंचाया और बधाई दी। वहीं सदन में मतदान के दौरान एनडीए के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। जबकि नए स्पीकर को जीत पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो सदन में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और विपक्ष का संरक्षण भी करेंगे।


Leave a Reply