नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार 489 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 92,66,706 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 524 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,35,223 हो चुकी है।
गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,52,344 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 86,79,138 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट घटकर 93.65 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 25 नवंबर को 10,90,238 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 13,59,31,545 टेस्ट किए जा चुके हैं।


Leave a Reply