महिला उन्नति संस्था ने नीशू को महासचिव और अभिषेक को नियुक्त किया सचिव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने नोयडा महानगर इकाई का विस्तार करते हुए सेक्टर 50 नोयडा निवासी नीशू गुप्ता को नोयडा महानगर महासचिव और अभिषेक मेहता को सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं में जागरूकता होना बेहद आवश्यक है। और महिला उन्नति संस्था महिलाओं को जागरूक करने के लिए कृतसंकल्पित है।
संस्था की नोयडा महानगर अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने इस मौके पर कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संस्था इस दिशा में हरसम्भव प्रयास कर रही है, जिसके लिए सक्षम और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों को नोयडा टीम से जोड़ा जा रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि यहां एक मजबूत टीम तैयार हो, जो महिलाओं की सशक्त अवाज बने और उनकी समस्याओं को सरकार व समाज के सामने उठा सके। कार्यक्रम में संस्था के महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, ज्योति मलिक, सोनू यादव और रेनू त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*