राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सोसाइटी मंदिर में फ्लेट ओनर फेडरेशन गाजिय़ाबाद के चैयरमेन कर्नल टी पी त्यागी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कर्नल त्यागी ने बताया कि इंदिरापुरम के फ्लेट ओनर्स की समस्याओं का नए सिरे से समाधान करने के लिए अनुज त्यागी को यहाँ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया की फ्लेट ओनर फेडरेशन गाजिय़ाबाद यूपी अपार्टमेन्ट एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अकेला ऐसा विशेष संगठन है जिसका कार्यकाल 5 वर्ष है। इसकी प्रशासनिक समिति में 21सदस्य हो सकते हैं और एअए एसोसिएशन और अलग-अलग फ्लेट ओनर भी फेडरेशन के सदस्य बन सकते हैं। संगठन नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से मिलकर समस्याओं का समाधान करवाएगा। प्रत्येक समाधान में पर्यावरण का हित अवश्य शामिल किया जायेगा। अनुज त्यागी ने कहा कि वे हर संभव प्रयत्न करेंगे कि इंदिरापुरम की यातायात समस्या, पथ प्रकाश, जल संरक्षण और वायु प्रदुषण के नियंत्रण के समाधान कराए जाएं। उन्होंने संकल्प लिया कि राष्ट्र प्रेम जागृत करने के लिए प्रत्येक सोसाइटी को एक तिरंगा नि:शुल्क दिया जायेगा। इस आशय के साथ कि अब आपसी अभिवादन में गुड मोर्निंग, नमस्ते, आदाब अर्ज या सतश्रीयाकाल के बजाय सार्वजनिक स्थानों पर “जय हिन्द” बोला जाए। बैठक में इंदिरापुरम के वर्तमान कमांडर चन्द्र मोहन वैद, जिन्हें पदोउन्नति कर उपाध्यक्ष बनाया गया है, निहो स्कोटिस के विपिन त्यागी, सुपरटेक के आशुतोष, ईस्ट हाईट के वीर गर्ग, न्याय खंड-2 के सूचित त्यागी, निति खंड के गौरव, इश्टर्न एन्ड सोसाइटी केसीएम वेद, जीसी सेंट्रम के मनीष त्रिपाठी, ऐंजल जुपिटर के मनीष आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply