लखनऊ पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। डॉयल 112 से मुख्यालय आई कॉल में उन्हें धमकी दी गई है, जिसका पता चलते ही पुलिस महकमे में ह हड़कंप मच गया। मामले की जांच डीसीपी (सर्विलांस) दक्षिण कर रहे हैं। कॉल करने वाले की लोकेशन और धर-पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। साथ ही पुलिस कमिश्नर की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जान से मारने की धमकी भरी कॉल सोमवार को पुलिस मुख्यालय के 112 नम्बर पर आई।  कॉल रिसीव करने वाले कर्मी के होश उड़ गए। उसने तुरंत मुख्यालय प्रभारी सहित अन्य आला अधिकारियों को अवगत कराया। तुरंत पुलिस कमिश्नर ठाकुर की बढ.ा दी गई। आनन-फानन में सर्विलांस से जानकारी की गई तो धमकाने वाले की लोकेशन दिल्ली की मिली। मामले की जांच कर रहे डीसीपी ​दक्षिण ने कहा है कि जल्द से जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*