‘शांति दूत’ और ‘रक्षाबंधन’ पुस्तकों का विमोचन

'Peace messenger' and 'Rakshabandhan' books released
गाजियाबाद में हुआ विमोचन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाज़ियाबाद। वसुंधरा में एस.जी.होम्स साहित्य मंच की तरफ से आयोजित समारोह में कविवर स्व. सुरेन्द्र नाथ सक्सेना के काव्य-ग्रंथ ‘शांति-दूत’ एवं ‘रक्षा-बंधन’ का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ दोहाकार कवि नरेश शांडिल्य और विशेष अतिथि शायर व पत्रकार राज कौशिक, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मेरठ प्रांत के अध्यक्ष देवेन्द्र देव मिर्जापुरी, गांधर्व संगीत महाविद्यालय की संस्थापिका शायरा डा. तारा गुप्ता, कवि व पत्रकार चेतन आनंद व कार्यक्रम अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार बी.के.वर्मा ‘शैदी’ ने पुस्तकों का विमोचन किया।
सुरेंद्र नाथ सक्सेना साहब ने 11 किताबें लिखीं। उनके बेटे कवि पीयूष सक्सेना ने दो पुस्तकों का प्रकाशन कराकर विमोचन करवाया। पीयूष कांति ने बताया कि कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना ने अपने जीवन काल में अनेक वेद उपनिषदों का अध्यययन किया और दार्शनिकता, अध्यात्म और राष्ट्र चेतना उनकी कविताओं के मुख्य स्वर रहे। उनकी रचनाओं में मुक्तिका, दिव्य-लोक, विष-बाण, काश्मीर- एक लघु भारत का समीक्षात्मक इतिहास, प्राची का आलोक (सर एडविन आरनाल्ड की लाइट ऑफ एशिया का काव्यानुवाद), श्रीमदभागवत् महापुराण- एक अध्ययन आदि प्रमुख हैं।
इस मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों और शायरों ने अपनी रचना पढ़ीं। कवयित्री ममता लड़ीवाल के संचालन में सब अतिथियों और पीयूष कांति, अर्चना सिंह, नंदिनी श्रीवास्तव, मनोज कामदेव, संजय गिरी, जगदीश मीणा, मयंक राजेश, पूजा सिंह गंगानिया, आशीष प्रकाश, आकांक्षा अक्स, अंकुर सक्सेना, कीर्ति श्रीवास्तव, श्याम नारायण, डी.पी. सिंह, उदय रस्तोगी ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर साहित्यकार नरेश शांडिल्य एवं बी.के.वर्मा ‘शैदी’को सुरेन्द्र स्मृति काव्य-साधक सम्मान, 2021 से सम्मानित किया गया। साहित्य सेवा के लिए कवि एवं चित्रकार संजय गिरी एवं कवि एवं छाया चित्रकार जगदीश मीणा को भी सम्मानित किया गया। संजय गिरी ने स्मृति-शेष कविवर सुरेन्द्र का एक पेंसिल स्केच उनके सुपुत्र और कवि पीयूष कांति को भेंट किया। डा. तारा गुप्ता ने महिला काव्य मंच की ओर से कवि पीयूष कांति को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। एस.जी.होम्स साहित्य मंच के साहित्य सेवी संध्या, जितेन्द्र खुराना, प्रदीप चौबे, सिद्धिनाथ मिश्र, नितिन जैन, अंकुर श्रीवास्तव, आलोक जवाहर आदि भी उपस्थित रहे।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*