उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए दिया गया गांधी सेवा सम्मान

मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वसुंधरा स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल में गांधी सेवा सम्मान -2021 का एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की हस्तियों के अलावा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए भी दिल्ली-एनसीआर की कई पत्रकारों व उध्यमियों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक रणवीर गहलौत, चेयरमैन नवीन द्विवेदी और अध्यक्ष सुखप्रीत बेदी ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि समारोह का शुभारंभ संयुक्त रूप से पेनल डिस्क्श्न कर किया। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला जितेन्द्र बच्चन, राखी बक्शी, प्रवीण द्विवेदी, डॉ पीयूष जुनेजा, डॉ प्रशांत शांडलिय, और डॉ सुनील सागर ने स्वास्थ्य की कई आधुनिक प्रणालियों, समस्याओं और उसके समाधान पर एक संगोष्ठी के तहत परिचर्चा की। खासकर चिकित्सा क्षेत्र में कोरोना से बचने के तरीके व काम करके सतत विकास लक्ष्यों तक कैसे पहुंचें। चिकित्सा क्षेत्र में परामर्शदाता की भूमिका और डॉक्टरों के लिए डिजिटल ब्रांडिंग कितनी महत्वपूर्ण है, पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमेन नवीन द्विवेदी ने कार्यक्रम का समापन किया। साथ ही संस्था की अध्यक्ष सुखप्रीत बेदी ने सम्मान समारोह में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*