जागो उत्तराखंड 31 को 25 से अधिक हस्तियों को करेगा “जन प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित

जागो उत्तराखंड

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पौड़ी। जागो उत्तराखंड आगामी रविवार, 31 जनवरी को “जन प्रेरणा सम्मान” समारोह का आयोजन कर रहा है। यह भव्य कार्यक्रम पौड़ी के सर्किट हाउस में आयोजित होगा और वर्ष 2020 में अपने-अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलग-अलग विधा की शख्शियतों को जन प्रेरणा सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पौड़ी जिले के मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, ब्लॉक प्रमुख (द्वारीखाल) महेंद्र राणा और विशिष्ट अतिथि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन होंगे।
जागो उत्तराखंड न्यूज के संपादक व जनसंपर्क अधिकारी अंबेश पंत ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि 31 जनवरी को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में 25 से अधिक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी का चयन कर लिया गया है। इनके नाम हैं- जिला उद्यान अधिकारी पौड़ी डॉ नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास पौड़ी जितेंद्र कुमार, कृषाली-सहायक विकास अधिकारी उत्तराखंड खादी एवम ग्रामोद्योग बोर्ड पौड़ी राजभारती, मोतीबाग के 84 वर्षीय नायक विद्यादत्त शर्मा, पौड़ी के व्यवसायी सर्वेश कुकरेती, डिग्री कॉलेज कोटद्वार की प्रोफेसर श्वेता कुकरेती, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहड़ की शिक्षिका संगीता फरासी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वाली के शिक्षक एस एन जुयाल, राजकीय इंटर कॉलेज किनसोर के शिक्षक महेंद्र राणा, जिला प्रशिक्षण संस्थान चढ़िगंव के डॉ शिवकुमार भारद्वाज, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुठतानी के पंकज सुंदरियाल, राजकीय हाई स्कूल बुचखाल के रमेश कुकरेती, राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर विकासनगर देहरादून की शिक्षिका बलविंदर कौर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरखाल की शिक्षिका संध्या डबराल और कंडारा पौड़ी के प्रमोद खंडूरी शामिल हैं।
इनके अलावा उत्तराखंड लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऋतु सिंह, साहसिक पर्यटन के लिए शिवानी गुसाईं, राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर सिगड्डडी के राजीव शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल की अनीता रावत, ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुकेश बिष्ट, कृषि एवं बागवानी के लिए राका भाई, संतोष रावत, आयुर्वेदिक प्रचार प्रसार के लिए सुनीलदत्त कोठारी कंडाली, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ओम बहुगुणा और कृषि एवं वानिकी को बढ़ावा देने के कार्य के लिए विकास भट्ट को “जन प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

1 Comment

  1. समाज के हर पक्ष में कार्य करने वाले व्यक्तियों को ये सम्मान देकर आप सभी को कार्य करने की नयी ऊर्जा देने का सराहनीय कार्य कर रहे है।आपकी ये अन्वेषण करने की ये क्षमता निरन्तर बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*