पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में टर्मिनल-1 की चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी सीरम इंस्टीट्यूट के कर्मचारी थे। जबकि छह कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि आग किसी बिजली की गड़बड़ी के चलते लगी। हालांकि वैक्सीन अब भी सुरक्षित है। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पुणे के मंजरी में स्थित एसआईआई के नए प्लांट में गुरुवार, 21 जनवरी को आग लगी थी। करीब 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में बड़े पैमाने पर कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन किए जाने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था। हालांकि इस प्लांट में अभी वैक्सीन का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है।


Leave a Reply