राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कोरोना महामारी के इस दौर में स्वास्थ्य की जितनी देखभाल की जाए, उतना ही श्रेयकर है। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी द्वारा प्रताप विहार में एक नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में आए लोगों का जिले के जानेमाने संतोष मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के निपुण डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। शिविर में जनरल मेडिसन नेत्र रोग, स्त्री रोग और पीएमटी रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।
21 जनवरी को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत दिव्या माया सरस्वती ने फीता काटकर विधिवत श्रीगणेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जनहित में जो नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, आगे भी इसी तरह महानबर के पांचों विधानसभाओं में यह क्रम जारी रहेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए।
राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में 147 लोगों ने अपनी-अपनी जांच कराई। जांच करने के लिए संतोष मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के जनरल मेडिसिन डॉ तंजीत, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ कृण्णा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अक्षय, डिपार्टमेंट मैनेजर गौरव शर्मा, मैनेजर मार्केटिंग अपूर्व भारद्वाज शिविर में मौजूद रहे। कैंप में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव सोनू तोमर, श्रीमती लज्जा यादव, श्रीमती शशि, दारा सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, मिलन प्रकाश, सोमवीर भाटी, विशाल तिवारी, आयुष गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply