राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था और सेफ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर का एक आयोजन किया गया। इस कैंप में लोगों ने स्वेच्छिक रूप से रक्तदान कर जनहित के इस पुनीत कार्य में बढ-चढ़कर हिस्सा लिया।
ग्रेटर नोएडा के साकीपुर स्थित सोसायटी में 24 जनवरी को आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित महिला उन्नति संस्था (भारत) के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि सेफ संस्था के साथ संयुक्त रूप से मिशन रक्तदान-2021 शुरू किया गया है। उसी क्रम में आगे भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे गर्भवती महिलाओं के प्रसव व अन्य दुर्घटनाओं के दौरान जरुरतमंदों और असहाय लोगों को समय पर रक्त उप्लब्ध हो सकेगा। डॉ वर्मा ने बताया कि रविवार के रक्तदान शिविर में कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमें महिलाओं की खास भुमिका रही।
मिशन रक्तदान-2021 के आयोजक विकास तोंगड ने बताया कि रक्त ही इन्सान को इन्सान से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि लोगों को शरीर की कई बीमारियों से निजात पाने के लिए समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिये। वहीं रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदातों को संस्था ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला अफ़जाई किया। इस मौके पर महिला उन्नति संस्था (भारत) के महासचिव अनिल भाटी, नरेश वर्मा, रेणू त्यागी, डा पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply