राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर- 51 स्थित होशियारपुर में महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने देश की सभी बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी बेटियां हमारा गर्व हैं। आज का दिन बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने का है।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उददेश्य महिलाओं को उनके अधिकार स्वाभिमान और स्वावलम्बन के प्रति जागृत करना है जो आये दिन माहिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़, दुष्कर्म और घरेलु हिंसा की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये बेहद जरूरी है। साथ ही बच्चन ने बेटियों को भी शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं का भविष्य सुनिश्चित करें। क्योंकि बेटियों के भविष्य पर ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य निर्भर होता है।
रविवार, 24 जनवरी को आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव सिंह के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। संस्था की नोएडा महानगर अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने कार्यक्रम में मौजूद माहिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या 1090 पर काल कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। मगर इसके लिये जरूरी है चुप्पी तोड़ना, क्योकि जब तक महिलाएं खुद अपनी आवाज नहीं उठाएंगी, तब तक कोई आपकी सहायता नहीं कर पाएगा। इसलिये सहना नहीं है अब, कहना होगा, तभी अपराध पर अंकुश लगेगा।
कार्यक्रम में महिला उन्नति संस्था (भारत) के संस्थापक डा राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, सरिता वर्मा, नरेश वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव संजीव सिंह, निशु गुप्ता और सोनू यादव आदि ने भी अपने-अपने विचारों से महिलाओं को जागरूक किया। अंत में संस्था की महानगर अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने कार्यशाल में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


बहुत अच्छा कार्य देश की उन्नति की राह आसान बनाने में किया गया है