राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं समाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित सामाजिक संस्था “नया सवेरा सोसायटी” ने आज फिर गरीबों व जरूरतमंदों को कम्बल और बर्तनों का वितरण किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ कमलेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि नि:स्वार्थ भाव से जो कार्य किया जाता है, वह पुण्य का होता है। जो लोग सक्षम हैं, उन्हें समाजसेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए।
रविवार, 24 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के तहत “नया सवेरा सोसायटी” ने गाजियाबाद के गांव मोरटा में भट्टा मजदूरों को कम्बल और बर्तनों का वितरण किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ एसके भारद्वाज के अलावा भी कई अन्य कार्यकर्ता और सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply