अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में पास हुए तीन प्रस्ताव

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजियाबाद इकाई की रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय टीम की तरफ से मौजूद वरिठ पत्रकार और संगठन के विशेष सलाहकार जितेन्द्र बच्चन ने की। मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव पास किए गए। ये प्रस्ताव हैं- कायस्थ समाज का विकास, कायस्थों के बेरोजगार लड़के-लड़िकयों को रोजागार दिलाना और जरूरतमंद कायस्थों की मदद के लिए फंड की व्यवस्था करना। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि संगठन के जो पदाधिकारी अपने कार्य में निष्क्रिय हैं, उनके स्थान पर अगली बैठक में नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया जाएगा।
14 फरवरी को एबीकेएम की यह बैठक शास्त्री नगर स्थित संगठन के गाजियाबाद प्रभारी विकास सक्सेना के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में दूरदर्शन से जुड़े सुनील सक्सेना, वरिष्ठ नागरिक राकेश भटनागर, पत्रकार जयप्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, संजय श्रीवास्तव, नरेश सक्सेना, रिदिमा सक्सेना ने आज की बैठक में अपने-अपने विचार रखे। सभी का एक ही मत था कि कायस्थों को अहम की भावना से दूर रहकर इस समाज के उत्थान पर गंभीरता से विचार-विमर्श करना चाहिए। साथ ही नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर भी जोर दिया गया।
कायस्थों में लोकप्रिय और अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले सुनील सक्सेना ने बैठक में गीत सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सुनील सक्सेना की तारीफ की। साथ ही डिजिटल चैनल ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ की उपस्थिति के लिए भी सभी ने आभार जाताया। इसके बाद होली से पहले एक बार पुन: मिलने का वादा कर विकास सक्सेना ने बैठक का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*