राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित प्रताप विहार में स्थानीय व्यापार मंडल ने उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कलम के सिपाही राजकुमार राणा को सम्मानित किया है। विश्वकर्मा चौक स्थित वसीम क्लॉथ एंपोरियम शोरूम में राणा के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गाजियाबाद से प्रकाशित हिन्दी दैनिक ‘एकता ज्योति’ के संपादक राजकुमार राणा को साल, पगड़ी और फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया।
व्यापार मंडल के महामंत्री वसीम अली ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि पत्रकार राजकुमार राणा लाइनपार क्षेत्र की समस्याओं को लगातार अपने समाचार पत्र के माध्यम से उठाते रहते हैं। व्यापारियों की कोई भी समस्याएं हो, उसे वे हमेशा निष्पक्ष तरीके से लिखते रहे हैं। इसके लिए लाइनपार क्षेत्र के व्यापारी उनका धन्यवाद करते हैं। सम्मान समारोह में क्षेत्र के अन्य व्यापारी पदाधिकारियों ने भी लाइनपार क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता देने के लिए राणा का आभार जताते हुए उनके कार्यों की तारीफ की। वहीं राणा ने सभी व्यापारियों के आभार जताया है।
14 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, समाजसेवी हाजी मुबिन अहमद, सेक्टर 11-12 रोड व्यापार मंडल के संरक्षक ओम प्रकाश शास्त्री, चेयरमैन ज्ञानेंद्र शर्मा, अध्यक्ष शिशुपाल वर्मा, महामंत्री वसीम अली, प्रमोद गर्ग, मुस्ताक अली, सेक्टर 9 व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष व पत्रकार नरेश राजपूत, महामंत्री राकेश कौशिक, पुराना युवा महानगर उपाध्यक्ष मुशीर मंसूरी, संगठन मंत्री वकील अहमद, संतोष मेडिकल रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, विजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री छवि गर्ग, दीपक कुमार, शौकीन सैफी, दानिश अहमद, सुबोध पाल, मोनू सलमानी आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply