राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अलीगढ़। महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने अपना विस्तार करते हुए निशा को अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा अनीश अहमद को जिला प्रभारी, शान मोहम्मद को महासचिव और जाहिद को जिला सचिव नियुक्त किया है।
14 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिला उन्नति संस्था महिलाओं के प्रति पूरी तरह से समर्पित। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाये और संस्था द्वारा इस दिशा में हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है। सक्षम और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों को पूरे भारत में संस्था से जोड़ा जा रहा है, ताकि एक मजबूत टीम तैयार हो और वह महिलाओं की आवाज बुलंद कर सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशा ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संस्था को आगे ले जाएंगी। महिलाओं और बच्चियों की आवाज़ बुलंद करेंगी। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय माहसचिव अनिल भाटी, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी नरेश वर्मा, प्रदेश सचिव डा ओमवीर बघेल, विजय तवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply