साहित्यकारों, पत्रकारों व समाजसेवियों को ‘अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी’ ने किया सम्मानित

फरीदाबाद में आयोजित बसंत महोत्सव में उपस्थित गणमान्य

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फरीदाबाद। सेक्टर 30 स्थित परशुराम भवन में ‘अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी’ द्वारा दो दिवसीय बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती पूजा से हुआ और कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन शुरू हुआ। विशिष्ट अतिथि आचार्य पावन महाराज व मुख्य अतिथि बड़खल फरीदाबाद की विधायक सीमा त्रिखा थीं। इस अवसर पर 65 से अधिक सहित्यकारों, पत्रकारों व समाज से जुड़े कार्यकर्ताओं को ‘अरुणाभा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
मंगलवार और बुधवार को आयोजित समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नमिता राकेश, पत्रकार एवं समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव, सेक्टर 31 फरीदाबाद के अध्यक्ष अम्बरीश त्यागी, हेम सिंह राणा प्रतिनिधि कृभको, युवा साहित्य प्रेमी आशीष श्रीवास्तव एवं आरजे वैभव श्रीवास्तव भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संस्कार देने वाली संस्था ‘अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी’ की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि सम्मानित होने वालों में 65 से अधिक जानीमानी हस्तियां शामिल रहीं। साथ ही इस अवसर पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा साहित्य प्रेमी पीयूष सक्सेना उप निदेशक भारतीय संसद, वरिष्ठ पत्रकार शंभू भद्रा, रंगकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव, सुरेन्द्र शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ पुष्पा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, संगीतकार दिलीप कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, ममता मित्तल, भावना जोशी, सृष्टि भारद्वाज, आशा डोंगर, सुश्री पल्लवी, डॉ राम तीरथ अग्रवाल, समाजसेवी वेद प्रकाश शर्मा, कैलाश जाटव, श्रीमती राजेश जाटव, आलोक खर्रे, हरीश भारद्वाज, ऋषिपाल, अजय कुमार पाण्डेय, पत्रकार सुनील गौड़, किरण त्रिपाठी, युवा कवि सौरभ प्रभात व रंगकर्मी सुमन वृक्ष को सम्मानित किया गया।
इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता केशव, हरिश्चंद्र कौशिक, ज्योति शर्मा, उमा बुद्धिराजा, संयुक्ता श्रीवास्तव, संगीता बर्मन, रितुपर्णा पाल, अंकित सचदेवा, तापसी सरकार, सुमा मोहन, एम. सुनीता, धीरज कुमार श्रीवास्तव, पल्लवी प्रभात, लालचन्द्र शर्मा, फरीदाबाद विमेंस क्लब की अध्यक्ष हरप्रीत कौर, उषा बनर्जी, फाल्गुनी बनर्जी, भारती शर्मा, सारिका जोशी, पूर्णिमा गौतम, नृत्यांगना शुभ्रा मिश्रा, सीएमओ डॉ बीवी बत्रा, भाजपा नेता सीमा निगम, एसके सचदेवा, जेपी शर्मा, राजा तालुकदार, नवीन कुमार, लोकेश नाथ, संजू सिन्हा, मनोज चौधरी और दीपक चौधरी को भी सम्मानित किया गया।
वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात और समारोह में मौजूद डॉ राघवेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सम्मान समारोह की सफलता में जिन लोगों का सहयोग रहा, उनके प्रति हृदय से आभार जताया है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*