बाबा रामदेव ने कोरोना की दवा लॉन्च की, कहा- अब हम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता

कोरोनिल लांच करते बाबा रामदेव, आचार्य बाल कृष्ण, केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन और नितिन गडकरी

जितेन्द्र बच्चन
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव ने आज औषधि के मामले में एक इतिहास रच दिया। उन्होंने शुक्रवार को कोरोना की नई दवा ‘कोरोनिल टैबलेट’ लॉन्च की है। पतंजलि का दावा है कि नई दवा साक्ष्यों पर आधारित है। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे। दवा लांच करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि योग आयुर्वेद को रिसर्च बेस्ड ट्रीटमेंट के तौर पर चिकित्सा पद्धति के तौर पर अपनाया जा रहा है। अकेले कोरोना के ऊपर 25 पेपर रिसर्च हैं। अब दुनिया में हम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है।
पतंजलि का कहना है कि कोरोनिल टैबलेट से अब कोबिड का इलाज होगा। इस मौके पर मौजूद आचार्य बाल कृष्ण ने बताया कि पतंजलि को इस नई दवा का 154 देशों के लिए अप्रूवल मिला है। पतंजलि ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने कोरोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकार कर लिया है। नई कोरोनिल दवा सर्टिफाइट है।
योग गुरु स्वामी रामदेव का दावा है कि पूरी दुनिया में कोरोना की पहली दवाई आज आई है। इस दवा ने कोरोना के लाखों मरीजों को लाभ पहुंचाया है। कोरोनिल दवा बीमारी को कंट्रोल ही नहीं, ख्तम कर देती है। उन्होंने कहा कि तीन दशक से उन पर सवाल उठाए जा रहे थे। पूरा ड्रग माफिया या कह सकते हैं कि कुछ विदेशी गैंग उनके पीछे पडा हुआ है। लेकिन पतंजलि ने क्लीनिकल ट्रायल किया है। उसके बाद दवा को आयुष मंत्रालय की मंजूरी मिली है।
आचार्य बाल कृष्ण ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। सारे मानदंड पूरे करने के बाद कोरोना की दवा अब नए तरीके से आ गई है। कोरोनिल बच्चे भी ले सकते हैं। बस उसकी डोज को समझना होगा। वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि 40 करोड से ज्यादा लोग आज पतंजलि के प्रोडक्ट को किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करते हैं। योग करते हैं। लेकिन उनका लक्ष्य है देश को आर्थिक और मानसिक गुलामी से आजादी दिलाने का और यह लक्ष्य वह पूरा कर के रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*