निभा फाउंडेशन के कार्यक्रम में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने महिलाओं को किया सम्मानित

महिलाओं को सम्मानित करते सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित गढ़वाली रामलीला पार्क में निभा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भापजा सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उसके बाद फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव ने कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
संस्था की अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि उनका संगठन महिलाओं के उत्थान में लगातार लगा हुआ है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्हें कानूनी जानकारी दी जाती है और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। उसी उपलक्ष्य में उनकी संस्था ने भी आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन, बच्चों के कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और उन सभी को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार जूरी की सदस्य सुमन कौशिक, प्राची बग्गा, रेखा और साधना सत्संगी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
सांसद मनोज तिवारी ने इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मताएं, बहनें और बेटियां पूज्यनीय हैं। इनका सम्मान होगा तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढेगा। उन्होंने महिला शक्ति और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी बताया और महिलाओं को जागरूक किया। मंच का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सक्सेना ने किया। समारोह में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व विधायक सुरेश बंसल, कल्पना चौहान, राजेंद्र चौहान, सांसद प्रतिनिधि गुलशन भंवरी, समाजसेवी राधेश्याम, स्थानीय पार्षद संतराम आदि मौजूद रहे। इन सभी का निभा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक वीके सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव अनुज श्रीवास्तव ने स्वागत-सत्कार किया।

इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय महिला प्रमुख किरण श्रीवास्तव, मनीषा गुप्ता, महिला जिला प्रमुख कला रावत, किरण अरुण श्रीवास्तव, सोनू पटवाल, कावेरी मैती, रेनू सिंह, नीतू वर्मा, बेबी शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, शांति श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, अनुज पाल, मनोज, राकेश रावत, नवीन आदि के अलावा मानवाधिकारी संस्था के पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे।निभा फाउंडेशन की अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव ने संस्था के सभी सदस्यों का उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*