फाल्गुन महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन ने श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर की देखी व्यवस्था

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि को कल्याणकारी शिव योग बन रहा है। इससे कई दोषों से मुक्ति मिलेगी। धर्मशास्त्र में महाशिवरात्रि के दिन को बेहद खास माना जाता है। हर साल यह पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग के साथ घनिष्ठा नक्षत्र होगा और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, इसलिए 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाना शास्त्र सम्मत होगा। इस अवसर पर श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में महाशिवरात्रि मेला की भव्य व्यवस्था की गई है। जिसका जिलाधिकारी अजय शकंर पाण्डेय, मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभंरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह, सीओ (प्रथम) अभय कुमार मिश्रा आदि ने निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सभी व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू रखने का निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र का जायजा स्वयं लिया एवं श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज से इस संबंध में मुलाकात की और उनसे तमाम व्यवस्थाओं को जाना-समझा। इस अवसर पर उपस्थित अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा से भी महाशिवरात्रि की व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पार्षद मौ जाकिर अली सैफी ने सड़क की मरम्मत, पथ प्रकाश, साफ-सफाई, गंगाजल की व्यवस्था आदि मिलने वाली सुविधाओं की तरफ अधिकारियों का ध्यान दिलाया। इस मौके पर थाना प्रभारी संदीप सिंह, ज़ोनल प्रभारी सुधीर शर्मा, श्री दूधेश्वर चौकी इंचार्ज दिनेश पाल सिंह, दूधेश्वर श्रंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, अनिल अग्रवाल सहित मन्दिर समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*