एबीकेएम गाजियाबाद के मनोज सक्सेना अध्यक्ष और राजेश श्रीवास्तव महासचिव चुने गए

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजियाबाद इकाई की आज राजनगर एक्सटेंशन में एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जानेमाने कलाकार, गायक व दूरदर्शन से जुड़े पत्रकार सुनील सक्सेना ने की। बैठक में संस्था के विशेष सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन राष्ट्रीय टीम के चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। उनके दिशा-निर्देश पर गाजियाबाद इकाई के पदाधिकारियों का आज सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हो गया। मनोज सक्सेना अध्यक्ष और राजेश श्रीवास्तव को महासचिव चुना गया है।
रविवार, 21 मार्च को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजियाबाद इकाई के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास सक्सेना, सचिव चित्रा सक्सेना, प्रचार मंत्री नरेन्द्र सक्सेना और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश भटनागर, सुनील सक्सेना और डॉ विनोद श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कायस्थ समाज के हित में कई प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इनमें बच्चों को संस्कारवान बनाने और महिला प्रकोष्ठ गठित करने के साथ-साथ हर माह संस्था की बैठक करने का निर्णय लिया गया है।
एबीकेएम गाजियाबाद इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सक्सेना ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि कायस्थ समाज के उत्थान के लिए ज्यादा से ज्यादा कायस्थ बंधुओं को संस्था से जोड़ा जाएगा। सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यों को विस्तार दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट समाजसेवा करने वाले कायस्थों को सम्मानित करने के लिए भी शीघ्र ही एक बैठक बुलाई जाएगी। शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य को लेकर भी संगोष्ठी आयोजित करने पर विचार किया गया है तथा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर भी सहमति बनी है।
बैठक की अध्क्षता कर रहे सुनील सक्सेना ने बताया कि कायस्थ समाज सर्वहित में विश्वास रखता है। समाज का विकास होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए जल्द ही एक सर्वसमाज संस्था का गठन किया जाएगा। आज इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक श्री एसी भटनागर और राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को बनाया गया है। संगठन के अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन के लिए जितेन्द्र बच्चन को सर्वसम्मति से अधिकार दिए गए हैं। वे शीघ्र ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*