‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। महिलाओं द्वारा संचालित एक मात्र अखिल भारतीय संगठन ‘समर्थ नारी-समर्थ भारत’ तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आज संपन्न हो गई। यह बैठक होटल गोल्डन गैलेक्सी में की गई और इसमें भारतीय संस्कृति, संस्कार उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण शुद्धता, स्वास्थ्य संरक्षण, क्रीड़ा, जैविक कृषि उत्थान पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारीयों ने अब तक हुए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की श्रीमती माया श्रीवास्तव ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल किए जा रहे संस्था के कार्यों की रूपरेखा बताई। वहां की महिलाओं को समर्थ बनाने का काम जारी है। उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए संगठन सिलाई मशीनें उपलब्ध करा रहा है। इसी तरह उत्तराखंड से आई श्रीमती कुसुम चमोली ने उत्तराखंड में समर्थ नारियों द्वारा किस प्रकार से समर्थ बनाने का कार्य किया जा रहा है, इसकी जानकारी दी। वहां की बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने महिलाओं का सहयोग लगातार मिल रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब की प्रभारी होने के साथ आगामी कार्यक्रम की जानकारी भी दी।
श्रीमती नीमा चमोली ने ऋषिकेश में हुए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने देहरादून में खोले गये उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय के साथ उत्तराखंड की राज्यपाल द्वारा समर्थ नारियों को गवर्नर हाउस में स्टाल और हरिद्वार में होने वाले कुभ मेले में समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की नारियों को स्टाल के साथ स्थान देने के लिये धन्यवाद दिया है। उत्तर प्रदेश के बारे में श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने अवगत कराया।
संगठन की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रिया वर्मा ने बताया कि भारत के 22 राज्यों की महिलाएं अपने संगठन के प्रति पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने संगठन को स्थान देनेवाले और रोटी से रोजगार में निशुल्क अपने आवास को समर्थ नारियों द्वारा असमर्थ परिवारों की महिलाओं के सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रिया वर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि स्वस्थ भारत का सपना लेकर चल रहे माधवबाग आयुर्वेदिक चिकित्सालय के साथ उत्तर प्रदेश को मधुमेह मुक्त और हृदय रोग मुक्त करने के संकल्प को समर्थ नारियों का उत्तर प्रदेश के साथ भारत के अन्य राज्यों में कैसे सहयोग रहेगा। उनहोंने कहा कि संगठन से जुडी समर्थ नारियां संकल्पित मन से हैं और समर्थ भारत बनाने में सभी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।ऐक्यूप्रेशर का प्रशिक्षण और कलर थैरेपी श्रीमती अंजली अग्रवाल लखनऊ द्वारा जानकारी दी गई। कुशीनगर, गोरखपुर बडहलगंज, मऊ व अन्य जिलों के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की सभा समागम होने की बात कही है।
कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती निधि सिन्हा, उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती नमिता श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश क्रीडा संयोजीका श्रीमती मनीषा शुक्ला, संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती नीरा सिन्हा, श्रीमती कुसुम चमोली राष्ट्रीय सह संयोजक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लखनऊ की संयोजक श्रीमती सपना श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, अकांक्षा श्रीवास्तव, पुष्प लता अग्रवाल, रीता सिंह व अन्य समर्थ नारियां शामिल रहीं। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*