लॉकडाउन की आहट! बड़ी संख्या में फिर लौटने लगे प्रवासी मजदूर

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है। कई राज्यों के कुछ जिलों में रात का कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। उत्तराखंड ने अपनी सीमाएं सील कर दी हैं। बिना कोविड-19 की जांच के कोई अंदर नहीं आ सकता। ऐसे में दिल्ली और पुणे व अन्य स्थानों से एक बार फिर प्रवासी मज़दूर बड़ी संख्या में घर लौटने लगे हैं।
दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलग-अलग राज्यों ने नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य शामिल हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार ने तो वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया है। देश में मिनी लॉकडाउन जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर से कोरोना के 1.15 लाख नए मामले सामने आए हैं। खबर यह भी आ रही है कि कोरोना की दूसरी लहर 2020 से ज्यादा खतरनाक है। इन बढ़ते मामलों से कई राज्यों की सरकारों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं। ऐसे में प्रवासी मजदूरों का डर स्वाभाविक है। सरकार को इस मामले पर गंभीरता से सोचना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*