राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज ने अपने राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार भोजपुरी क्षेत्र में भिखारी ठाकुर सम्मान ‘आखर-आखर’ गीत के लिए गाजियाबाद के जयशंकर प्रसाद को दिया जा रहा है। यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदान करेंगे और इस सम्मान के साथ ही जयशंकर प्रसाद को संस्था की तरफ से एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
भोजपुरी के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण सम्मान है। वर्ष 2020 के सभी सम्मान आगामी आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों दिया जाएगा। अवंतिका फेज -2 गाजियाबाद के रहने वाले जयशंकर प्रसाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीई कर रखा है। पेशे से इंजीनियर जयशंकर प्रसाद द्विवेदी वर्षों से अपनी मातृभाषा भोजपुरी के लिए काम कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गाजियाबाद की साहित्यिक बिरादरी से जुड़े लगातार लोग बधाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जयशंकर प्रसाद वर्षों से भोजपुरी साहित्य सरिता मासिक पत्रिका का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि ‘भिखारी ठाकुर सम्मान’ उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो निरंतर लेखन के लिए प्रेरित करेगा। जयशंकर प्रसाद हिन्दी में भी लगातार लिखते रहे हैं लेकिन भोजपुरी भाषा से उन्हें विशेष स्नेह है। ‘आखर-आखर’ गीत के अलावा उनकी ‘पीपर के पतई’ और ‘जबरी पहुना भईल जिनगी’ कविता संग्रह भी काफी चर्चित रहा है। इसके अलावा जयशंकर प्रसाद द्विवेदी के कई साझा संग्रह भी प्रकाशित हुए हैं।


Leave a Reply