राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर- 63 स्थित बहलोलपुर गांव में रविवार को आग लगने से करीब 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। एक हजार से अधिक लोग बेघर और बेसहारा हो गए हैं। वरिष्ठ समाज सेवक अशोक श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि अगर आपमें से कोई चाहे तो इन बेघर हुए लोगों को दोबारा से बसाने में मदद कर सकता है। इसके लिए उन्होंने एक-दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
सोमवार को ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी अपील पर अनेक सामाजिक संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कई तरह से सहयोग देना शुरू कर दिया है। प्रशासन भी काम कर रहा है और पुलिस महकमा तो तेजी से इस कार्य के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि दोबारा घर बसाने के लिए अनेक सामानों की ज़रूरत है। ऐसे में यदि आप कुछ करना चाहते हैं तो इन गरीब बेसहारा पीड़ितों को ध्यान में रखकर सीधे फेज 3 के एसएचओ जितेन्द्र दीक्षित से भी संपर्क कर सकते हैं। अथवा मोबाइल नंबर 9818700814 और 9811848782 पर भी संपर्क कर सकते हैं।


Leave a Reply