राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में 20 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर डीके बलूजा ने बताया कि हमारे पास सिर्फ और 1.5 घंटे की ऑक्सीजन बची है और 200 लोगों की जिंदगी खतरे में हैं।
जयपुर गोल्डन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि सरकार ने उन्हें गुरुवार को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई थी, जिससे अस्पताल किसी तरह काम चला रहा था। अस्पताल के कई बार कहने पर भी उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल सकी और शुक्रवार की शाम को 19 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। जबकि एक शख्स की अज्ञात कारणों से मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि यहां कोरोना के 215 मरीज भर्ती हैं जिसमें से कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। शनिवार को भी बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है और कई मरीजों की जान पर खतरा बना हुआ है।


Leave a Reply