महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर सहित कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा

बिपेन्द्र कुमार सिंह/राष्ट्रीय जनमोर्चा
मुंबई/नागपुर। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के मुंबई और नागपुर के कई ठिकानों पर आज छापामार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को 100 करोड़ की वसूली मामले में देशमुख और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। वर्ली स्थित अनिल देशमुख के घर पर भी सीबीआई टीम पहुंची है और नागपुर में भी सीबीआई की एक टीम छापा मार रही है।
उल्लखेनीय है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाजे के जरिये मुम्बई में 100 करोड़ की वसूली करवाने का आरोप लगाया है। इसी सिलसिले में आज सीबीआई की टीम नागपुर स्थित अनिल देशमुख के घर पहुंची। टीम के लोग पीपीई किट पहनकर छापा मारने पहुंचे। नागपुर के बंगले पर पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मौजूद थे और यहां उनसे सीबीआई पूछताछ भी कर रही है। सीबीआई की टीम दिल्ली से नागपुर पहुँची और यहां के नागपुर सीबीआई ऑफिस को इसकी जानकारी नहीं दी गयी।
जांच एजेंसी ने मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा एक मामला दर्ज किया है। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंप दी थी। अदालत ने जांच एजेंसी को यह तय करने के लिए 15 दिन का समय दिया था कि भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जा सकता है या नहीं। मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने शनिवार को कई जगहों पर छापेमारी की। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर 14 अप्रैल को सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में प्रारंभिक जांच के तहत बुधवार को उनसे आठ घंटे पूछताछ की थी।आगे की कार्रवाई जारी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*