कोरोना महामारी से नोएडा के गांवों को बचाने की कवायद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सामाजिक संस्था ‘नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन’ और नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से रविवार को नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए एक ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल और टीकाकरण जागरूकता के लिए सभी गांवों के प्रधानों और सामजसेवा से जुड़े महिला-पुरुषों से बातचीत की गई। फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य करोना की बेकाबू स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गावों के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने पर पर चर्चा हुई। कोशिश है कि कोरोना महामारी से गांवों को बचाया जाय।
डॉक्टर अतुल चौधरी द्वारा बैठक का संचालन किया गया। एडिशनल सीएमओ नीरज त्यागी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने स्तर पर भी लोगों को जागरूक करें। आई तिरूपति हॉस्पिटल की चेयरपर्सन डॉक्टर मोहिता शर्मा ने कहा कि टीकाकरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती टीकों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और भय का अभाव है। अब तक कोविड की वजह से करीब दो लाख लोगों की मौत हो चुकी है। टीके सुरक्षित हैं और 80 से 90 प्रतिशत तक प्रभावकारी हैं। टीके की दो खुराक के बाद कोविड की सम्भावना 0.03 प्रतिशत तक पाई गई है और मृत्यु की संभावना कम से कम है।
ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष विमला शर्मा ने भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। अलोक सिंह ने कहा कि टीकाकरण को भी निर्वाचन प्रकिया की तरह लिया जा सकता है। नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि गांव के सरकारी विद्यालयों में टीकाकरण होना चाहिए, इसके अलावा ग्रामीणों को टीके की उपयोगिता समझाने हेतु विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिससे इस लड़ाई को जीता जा सके। ऑन लाइन बैठक में अलोक सिंह, सौरभ त्यागी, सुनीता जेटली, अंशु कुलश्रेष्ठ, सोनू यादव, स्वेता तोमर, सतेंद्र शर्मा, पुनीत राणा, अनुज शर्मा, चेतन शिसोदिया, अंकित अग्रवाल, नितीश निधि, पुष्कर शर्मा, प्रिंस शर्मा, अनुज शर्मा, रविकांत शर्मा, सोनू यादव, अजय चौहान, शांतनु आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*