राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कोरोना महामारी के डर से इस समय जहां लोग एक-दूसरे के यहां जाने से कतराते हैं। यहां तक कि मौत होने के बाद भी शव को हाथ नहीं लगाते, सहानुभूति जताने तक पीड़ित के घर नहीं जाते, उन परिस्थतियों में शालीमार गार्डन साहिबाबाद के छह लोगों की एक टीम उन लोगों की हर तरह से मदद कर रही है, जो कोरोना पीड़ित हैं।यह टीम ऑक्सीजन और भोजन भी नि:शुल्क मुहैया कराती है।
टीम लीडर शिव कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि ऑक्सीजन के अभाव में अधिकतर लोगों की जान जा रही है। खाना नहीं मिल रहा है, ऐसे में न जाने कितने लोग अकाल ही काल के गाल में समा जा रहे हैं। आज करीब-करीब हर आदमी बेबस और मजबूर नजर आ रहा है। ऐसे में उनकी टीम ने उन लोगों की मदद करने का वीड़ा उठाया है जो इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। उनकी टीम जरूरतमंदों को समर्पण भाव से सेवा करने में लगी है। अगर किसी को ऑक्सीजन की जरूरत है या नि:शुल्क भोजन प्राप्त करना है तो वह उनके मोबाइल नंबर 9999403054 पर संपर्क कर सकता है। उनकी सेवा टीम कोरोना गाइड लाइंस का पालन करते हुए हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर रहती है।
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को घर का जरूरी सामान या दवा चाहिए होती है और वे खुद कहीं आ-जा नहीं सकते, तो उनकी टीम ऐसे लोगों की भी हर तरह से मदद करती है। सेवादार भाइयों का उद्देश केवल यह है कि कोई भी व्यक्ति इस महामारी का शिकार न बने। कोई भूखा पेट न सोए। उनकी टीम में कुछ ऐसे जानकार भी हैं जो उन लोगों को इस बीमारी से जो पैनिक हो जाते हैं उन्हें मनोवैज्ञानिक सलह भी देते हैं। शिवकुमार कहते हैं, हम चाहते हैं कि एक संकट के समय में लोग एक दूसरे के साथ खड़े हों ताकि इस महामारी से सभी को बचाया जा सके। उनके सहयोगियों में Mithesh malik, Pankaj dhawan, Deepak sharma, Sonu navani और Shyam sunder आदि शामिल हैं।


Leave a Reply