जरूरतमंदों की सेवा सर्वश्रेष्ठ मानव धर्म: राजीव रंजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पटना। कंकड़ बाग पटना स्थित साईं मंदिर न्यास समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए आज भोजन पैकेट्स का वितरण किया गया। यह कार्य जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के द्वारा किया गया। उन्होंने गुरुवार को अनेक दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा ठेला चालकों, फुटपाथ दुकानदारों एवं वृद्धजनों के बीच पूरी-सब्जी और हलवा के पैकेट्स बांटते हुए कहा कि दान एवं परोपकार से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है।
राजीव रंजन प्रसाद साईं मंदिर न्यास समिति के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा स्वयं सभी को भोजन कराते थे, इसीलिए साईं भक्त भंडारा के बगैर बाबा से सम्बंधित कोई भी आयोजन नहीं करते। आज के भंडारे के लिए प्रसाद ने न्यास समिति को साधुवाद दिया। इस अवसर पर न्यास समिति के सदस्य राजेश कुमार डब्ल्यू, सचिव कैप्टन एस प्रसाद, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जीकेसी के पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव एवं प्रदेश संगठन मंत्री बलराम भी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*