राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। फ़ोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की आज एक वर्चुअल मीटिंग हुई, जिसमें फोटोग्राफर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन विस्तार, तकनीकी विकास, सामाजिक सहायता जैसे मुद्दों पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संगठन के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र वर्मा ने अनुशासन और तहसील स्तर तक एसोसिएशन के विस्तार की योजना पर प्रकाश डाला। जबकि संगठन महामंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों को निष्काम सेवा भाव से PAUP के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।
शनिवार की बैठक में बरेली ज़ोन प्रभारी अरविंद आनंद, गोरखपुर ज़ोन प्रभारी राना अमीरचंद, वाराणसी ज़ोन प्रभारी गणेश शर्मा और सौरभ मिश्रा कानपुर ज़ोन प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। लखनऊ मण्डल प्रभारी के तौर पर रीतेश कपूर ने अपने विचार व्यक्त किए। फैज़ाबाद फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अज़हर खान ने फोटोग्राफर्स के हितों पर विचार व्यक्त करते हुए कलर लैब, फोटोगुड्स होलसेलर्स के साथ मिलकर आपसी आर्थिक सहयोग से कार्य करने पर ज़ोर दिया। उनके अलावा मीटिंग में लखीमपुर से प्रभारी अंकुश गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता, लखनऊ प्रभारी अमर सिंह, अमेठी जिला प्रभारी शिवलाल यादव, जिलाध्यक्ष ओम राजेश, उन्नाव प्रभारी अमित कुमार दीपक, सुल्तानपुर प्रभारी दिनेश मौर्या, रायबरेली जिलाध्यक्ष कैलाशी राम श्रीवास्तव एवम प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव, अंबेडकरनगर के महामंत्री चंद्रशेखर आज़ाद आदि ने भी अपने विचार रखे।
वाराणसी ज़ोन प्रभारी गणेश शर्मा ने किसी फोटोग्राफर की आसामयिक मृत्यु होने पर आर्थिक सहयोग के साथ ही उनके आश्रित को फ़ोटोग्राफी व्यवसाय की किसी भी स्ट्रीम में मुफ्त ट्रेनिग देकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। कानपुर ज़ोन प्रभारी सौरभ मिश्रा ने संगठन की जिला स्तर पर भी पाक्षिक या मासिक बैठकों को अनिवार्य बनाने की सलाह दी। मीटिंग का संचालन लखनऊ ज़ोन के प्रभारी दीपक कपूर ने किया।


Leave a Reply