फतेहपुर: रामपाल मौर्य पीजी कालेज में किया गया पौधरोपण

शीबू खान/राष्ट्रीय जनमोर्चा
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष स्थित रामपाल पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में 200 पौधे रोपित किए गए, जबकि महाविद्यालय की प्रबंधिक व सपा नेत्री ऊषा मौर्य ने 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कुलसचिव डॉ अरूण कुमार गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए।
ऊषा मौर्य ने पौधरोपण अभियान को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि वृक्ष धरती को हमेशा हरी-भरी रखते हैं। साथ ही फल प्रदान करते हैं। उन्होंने पौधरोपण अभियान को बढ़ावा देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि उनका पालन-पोषण करना भी अहम है। जिस तरह हम बच्चों की देखभाल करते हैं, उसी तरह पौधों का भी हमें ख्याल रखना चाहिए। उप प्राचार्य डॉ ऊषा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों को वृक्ष लगाकर पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। पौधों को संरक्षण दें जिससे हम और हमारा वातावरण शुद्ध हो सके।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव विकल्प मौर्य, प्राचार्य डॉ चंद्र भूषण दुबे, विभागाध्यक्ष डॉ श्रीनाथ मौर्य, समन्यवक अफसर खान, योगेंद्र मौर्य, देवीदीन मौर्य, सैय्यद माजिद अली, नसरीन सिद्दीकी, कीर्ति विश्वकर्मा, सोनी सिंह, संतलाल मौर्य, महेश प्रताप पांडे, आवेश सिंह, राजेश यादव, अजय तिवारी, राजेंद्र मौर्य, बिंदा प्रसाद, गौरी शंकर, अशोक मौर्य, देशराज मौर्य, श्याम बाबू, राधे लाल आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*