पटना से वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर
मुंगेर। जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के अनुमंडल न्यायालय में विधिक संघ के सभागार में अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव स्वर्गीय शिशिर कुमार सिन्हा के शोक में एक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके प्रयास से निर्मित अधिवक्ता भवन का नाम उनके नाम पर शिशिर भवन किये जाने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने श्री सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी-अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि वे अनुमंडल क्षेत्र में एक उच्च सूझबूझ वाले वरिष्ठ अधिवक्ता थे। वे अपने कनिष्ठ सहयोगी अधिवक्ताओं के मार्गदर्शक रहे। विधिक संघ के महासचिव गणेश तांती ने उन्हें एककुशल, सजग और लोकप्रिय अधिवक्ता बताया।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता शिशिर कुमार सिन्हा का कोरोना महामारी की चपेट में आने से 28 अप्रैल’ 21 को निधन हो गया था। यह दुःख उनकी वृद्ध माँ राधिका देवी नहीं सह सकी और अगले ही दिन उनका भी देहांत हो गया था। माँ-बेटे दोनों का दाह-संस्कार एक साथ मुंगेर घाट पर किया गया था। उस समय लोग चित्कार उठे थे।
शनिवार को आयोजित हवेली खड़गपुर अनुमंडल न्यायालय के विधिज्ञ संघ के सभागार में श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पद्माकर कुमार वर्मा ने की और संचालन अधिवक्ता शैलेश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन उनके सहयोगी कनिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने किया और शिशिर कुमार सिन्हा के एकलौते पुत्र सौरव कुमार सिन्हा उर्फ़ प्रिंस कुमार भी उपस्थित रहे। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में विधिज्ञ संघ के महासचिव गणेश तांती, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश साह, सीताराम पासवान, नरेश तांती, राम दुलार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अपनेश कुमार सिंहा, वरुण यादव, संजय कुमार सुमन, शशि भूषण गुप्ता, रामखेलावन रविदास, हरे कृष्ण पासवान, जनार्दन वर्मा, राजेंद्र चौधरी, श्याम कुमार सिन्हा, मृतुन्जय कुमार मिश्र, नवीन कुमार, अधिवक्ता लिपिक राजेंद्र विंद, विश्वनाथ झा, संन्नी सिंहा, गोलू कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अलावा प्रबुद्ध स्थानीय लोगों ने भी शिशिर कुमार सिन्हा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजिल आर्पित की है।


Leave a Reply