राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने श्रीमती सती सुरेश कुमार को संस्था का खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें निखारने और तरासने की। उम्मीद है कि यह कार्य श्रीमती सती बाखूबी अंजाम देंगी।
गुरुवार, 22 जुलाई को डा राहुल वर्मा ने बताया कि श्रीमती सती सुरेश कुमार सेक्टर 51 (केंद्रीय विहार) नोएडा की निवासी हैं। वह एक अच्छी नृत्यांगना हैं। जनपद की कई प्रतिभाओं ने कुश्ती, गोल्फ, क्रिकेट, जूडो कराटे, नृत्य, मॉडलिंग,गायन आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। स्वयं यहां के जिलाधिकारी सुहास एलवाई बैडमिंटन के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनका चयन टोक्यो ओलम्पिक 2021 के लिए हुआ है। इसीलिए जनपद में खेल संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से सती सुरेश कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त सती सुरेश कुमार ने भी कहा है कि उन्हें खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके प्रति वह सदैव तत्पर रहेंगी। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनिल भाटी, नोएडा महानगर की अध्यक्ष श्वेता त्यागी, नोएडा देहात की अध्यक्ष अलका भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष विमलेश शर्मा, मनोज झा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply