राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल कुमार निगम के पिता श्री ललित बिहारी निगम का रविवार को ब्रह्मुहूर्त में स्वर्गवास हो गया। उनकी आयु 90 वर्ष थी। जुलाई की 25 तारीख (गुरु पूर्णिमा) की सुबह-सुबह यह दुखद खबर मिलते ही दिल्ली-एनसीआर के पत्रकारों में शोक छा गया। अभी करीब ढाई महीने पूर्व ही उनकी माता श्रीमती शांति निगम का निधन हो गया था। परिवार में तीन पुत्र, दो पुत्रियां और भरा पूरा परिवार है।
कोरोना की पहली लहर में 8 अगस्त, 2020 को उनके पुत्र अंजनी निगम का निधन हो गया था। तब से वे पुत्र शोक में व्याकुल रहते थे। आखिरकार डॉ अनिल कुमार निगम के जीवन के पहले गुरु और परम पूज्य बाबूजी अब नहीं रहे। देश के तमाम पत्रकारों, साहित्यकारों एवं लेखकों ने बाबूजी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है और शोक संतिप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के संपादक जितेन्द्र बच्चन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अपने अच्छे कर्मों से समाज में मान-सम्मान अर्जित करने वाले, हम सबके अत्यंत प्रिय श्री ललित बिहारी निगम के निधन पर हम व्यथित हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने सान्निध्य में चिरशांति प्रदान करे। दु:ख की इस घड़ी में ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ परिवार की संवेदनाएं आपके लौकिक और वृहद परिवार के साथ है।


Leave a Reply