संघ संपर्क से अमर हुए अमर सिंह: सुधीर

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
वाराणसी। सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर जी ने कहा है कि जीवन के अंतिम दिनों में सेवा भारती (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से जुड़कर स्वर्गीय ठाकुर अमर सिंह (पूर्व राज्यसभा सांसद) अमर हो गए। उन्होंने कहा कि बात वर्ष 2018-2019 की है, जब अपने जीवन के अंतिम दिनों में हॉस्पिटल के आईसीयू में बेड पर बेशुमार दौलत एवं राजनैतिक शोहरत का लोहा मनवाने वाले ठाकुर अमर सिंह संघर्ष के क्षणों की समीक्षा करने में लगे थे। क्या खोया, क्या पाया, क्या किया औऱ क्या नहीं कर पाए… और क्या नहीं करना चाहिए था जैसे सैकड़ों प्रश्नों की समीक्षा करते हुए अमर सिंह ने अपने अंतिम दिनों में खास शुभचिंतकों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संपर्क करने को कहा। उसी दौरान सेवा भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से उनका संपर्क हुआ जो शायद पूर्व में भी एक दूसरे को जानते थे।
अमर सिंह ने अपनी असमर्थता बताते हुए सेवा भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलने का आग्रह किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की टोली उनसे मिलने गई। वहां अमर सिंह ने अपने जीवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर राष्ट्र को बहुत कुछ न दे पाने का दुःख प्रकट किया और संकल्प लिया कि जो कार्य मैं अपने जीवन के अच्छे दिनों में नहीं कर सका, आज करना चाहता हूँ।
अमर सिंह ने अपने गृह जनपद आर्यमगढ़ (आजमगढ़) उत्तर प्रदेश के ग्राम सुलतानपुर तरवां में स्थित पैतृक आवास जिसमें तीन मंजिला विशाल भवन एवं उसी से जुड़ा भूखण्ड दान में देने का आग्रह किया। अपने मूल स्वभाव के साथ विशाल हृदय संघ ने दान स्वीकार किया और वर्ष 2019 में पंजीकरण की प्रकिया पूरी हुई। आज उस स्थान को स्वर्गीय अमर सिंह के पिता स्वर्गीय हरिश्चन्द्र सेवा केंद्र के नाम से जाना जाता है, जहाँ सेवा भारती (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के मार्गदर्शन में गरीब, पिछड़े, वंचित परिवार के बच्चों का छात्र आवास, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, महिला सशक्तिकरण एवं प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्य चल रहे हैं।
भविष्य में और क्या इस केंद्र पर बेहतर किया जा सकता है, उसके लिए सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर जी जिनका केंद्र दिल्ली है, अपने काशी प्रान्त के प्रवास के द्वारान केंद्र का निरक्षण किया। उनके साथ सेवा भारती के काशी प्रान्त के महामंत्री एवं आकाश इंस्टिट्यूट के निदेशक विष्णु देव, सेवा भारती के काशी प्रान्त के संगठन मंत्री सिंह पाल सिंह, काशी प्रान्त के युवा सेवा भारती के संरक्षक हिमांशु, युवा सेवा भारती के काशी प्रान्त अध्यक्ष प्रशान्त त्रिपाठी, युवा सेवा भारती काशी महानगर के संरक्षक डॉ. कृष्णा पांडेय, युवा सेवा भारती के काशी जिला दक्षिण के महामंत्री अंकित एवं समस्त सेवा भारती गोरक्ष प्रान्त के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*