‘ममता’ के प्रयास से नेत्रहीन महराज बानो एक लाख से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समाज हित में सदैव तत्पर गाजियाबाद की ममता सिंह को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। उनके भगीरथ प्रयास से स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महामौर आशा शर्मा ने नगर की स्वर कोकिला कुमारी महराजबानो को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर भी मौजूद रहे।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से आनंद सेवा समिति की अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को नगर निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की गरिमामई उपस्थिति में महापौर श्रीमती आशा शर्मा द्वारा गाज़ियाबाद की स्वर कोकिला नेत्रहीन कुमारी महराजबानो को सम्मनित किया गया। उन्होंने उसकी प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर महराजबानो का उत्साह बढ़ाया। ममता सिंह ने इसके लिए आनंद सेवा समिति परिवार की ओर से नगर महापौर श्रीमती अशा शर्मा का आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*