माफिया से जब्त जमीन पर बनेगा गरीबों का आवास: सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। अनुपूरक बजट पर बहस प्रस्ताव पर संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी माफिया की जमीन कब्जे में ली है, उन सभी पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। साथ ही इनको स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ ने गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जितने भी माफिया की जमीन को जब्त किया है, उन सभी पर गरीबों के लिए मकान बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त और ध्वस्त की। अब हम इस पर आवास योजना बना रहे हैं। माफिया ने जिन जमीनों पर कब्जा कर अपने हवेली खड़ी की थी। उनका ध्वस्तीकरण कर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। वहां एक गरीब, एक दलित रहेगा। यह हमारा सामाजिक न्याय है। माफिया और अपराधियों को ढोकर से हमारी सरकार नहीं चली और ना चलेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया को जो साथ लेकर जाएगा, उसको मालूम है कि फिर उसके बाद पीछे-पीछे बुलडोजर भी घूमता हुआ जाएगा। परिस्थितियां बदली हैं अब। हम देख रहे थे। हमारी सरकार में 1500 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त ही नहीं की गई बल्कि ध्वस्त की गई। अब राज्य की संपत्ति इन्हीं गरीबों की है और हम तो आवास योजना बना रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*