ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल ने समाज के विकास के लिए भरी हुंकार

बैठक में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, प्रवक्ता अजय भटनागर और जिलाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की शिप्रा सन सिटी में ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ की गाजियाबाद इकाई ने एक बैठक कर कायस्थों के ऐतिहासिक गौरव को दोहराने का आह्वान किया है। जिधाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कायस्थ हितों की रक्षा के लिए हम सभी को सदैव तैयार रहना चाहिए। हमें इस समाज के उन सभी चित्रांश परिवारों की चिंता होनी चाहिए, जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं और शिक्षा व विकास में पीछे छूट गए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि आर्थिक तौर पर जो कायस्थ भाई कमजोर हैं, सरकार भी उनकी उपेक्षा कर रही है, यह दुखद है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कायस्थ संगठनों की पहचान पर ऐसे परेशान व शिक्षा और विकास में पिछड़े कायस्थ परिवारों की मदद की जानी चाहिए। बच्चन ने संस्था के पदाधिकारियों से भी कहा कि इस संगठन के हर कार्यकर्ता को जो जहां भी है, उसे अंतिम पायदान पर खड़े कायस्थ तक पहुंचना जरूरी है और यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
रविवार, 29 अगस्त की बैठक में इस पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया कि संगठन में युवाओं और महिलाओं को बड़े पैमाने पर कैसे तरजीह दी जाए और उनकी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने इस दिशा में बताया कि उन्होंने युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से तमाम कायस्थ युवक-युवतियों को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाना शुरू कर दिया है। वह ऐसे कायस्थों की सूची तैयार करवा रहे हैं, जो सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहते हैं। जिन कायस्थ बंधुओं ने समाज के विकास में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया है, उनके मान-सम्मान के लिए शीघ्र ही एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तय करने के लिए सुधीर श्रीवास्तव ने जल्द ही इस दिशा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलकात करेंगे।
उन्होंने कायस्थ साथियों से अपील की है कि हमें चित्रांश भाईयों की एकता बनाए रखने के लिए हमेशा एक-दूसरे से संवाद बनाए रखना जरूरी है। जब तक हम अपने अहम को भुलाकर एक-दूसरे से बात नहीं करेंगे, एक दूसरे की मदद किसी रूप में संभव नहीं है और न ही कायस्थ समाज का विकास संभव होगा। बैठक में शामिल अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। उसके बाद एबीपी न्यूज गंगा से जुड़े पत्रकार व ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ के प्रवक्ता अजय भटनागर को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन और गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव विकास सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, जिला महासचिव नरेन्द्र सक्सेना, आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*