कार्यस्थल पर कब बंद होगा महिलाओं का यौन उत्पीड़न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली न जाने कितनी महिलाएं ऐसी हैं जो अपने ख़िलाफ़ हो रहे यौन उत्पीड़न को काम छूट जाने के डर, शर्म और बदनामी के कारण अपनी ज़ुबान तक नहीं ला पाती हैं। कई ऐसी महिलाएं भी होती हैं, जो असंगठित या अनौपचारिक क्षेत्र में काम करती हैं, कम पढ़ी लिखी हैं, जो अपने हक़ और कानून के बारे में नहीं जानती। इस तरह के कई सवाल हैं। कहां जाएं ऐसी महिलाएं? कौन देगा इन्हें यौन उत्पीड़न से छुटकारा? वैसे सरकार यौन उत्पीड़न पर क़ानून तो लेकर आयी है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक वह पूरे देश भर में उसे लागू करने में असफल रही है। आखिर क्या है दिक्कत और कहां है सबसे बड़ी समस्या?
उपरोक्त विषय पर नोएडा की सामाजिक संस्था ‘नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन’ ने 29 अगस्त को एक वेबिनार आयोजित किया और पूरी कोशिश की कि महिलाओं को उनके सवालों का पूरा और सही जवाब मिले, जिससे वे अपना जीवन सहज जीने के लिए जागरूक हो सकें। यह आयोजन ‘दिल से दिल की बात’ शृंखला की अपार सफलता के बाद ‘दिल से दिल की बात’ सीरीज-2 एपीसोड-1 के तहत शुरू किया गया है। विषय था ज्वलंत समस्या- ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न।’
संस्था की मीडिया प्रमुख अलका वर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि यह कार्यक्रम जूम मीटिंग के साथ-साथ फेसबुक पर भी लाइव प्रसारित किया गया, जिससे असख्य लोगों ने जानकारी प्राप्त की। संस्था का उद्देश्य भी यह है कि अधिक से अधिक महिलाएं जागरूक हों। कार्यक्रम का शुभारम्भ नारी प्रगति की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने किया और संचालन की जिम्मेदारी महासचिव श्रीमती सुनीता जेटली ने संभाला था।
मुख्य वार्ताकार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट नीलम चंद डलसा रहीं। उन्होंने इस विषय को बड़ी गंभीरता से उठाया कि महिलाओं का यौन शोषण क्या है और भारत में इसके लिए कौन से कानून हैं? महिलाओं को कानूनी सहायता कैसे मिल सकती है? इस पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डाला। सस्था की संस्थापक एवं संरक्षक डॉक्टर मोहिता शर्मा ने इस विषय पर सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं संस्थानों में सभी को जागरूक करने पर जोर दिया। वहीं सस्था के संरक्षक सौरभ त्यागी ने महिलाओं के सम्मान में कविता सुनाकर महिलाओं को उत्साहवर्धन किया।
एक्टिव एनजीओ से नवरतन फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, एक्टिव सिटीजन के अध्यक्ष अलोक सिंह, शालिनी शर्मा, मोहिता शर्मा, निशु गुप्ता आदि ने प्रश्न रखे और नीलम चंद डलसा द्वारा उसका जवाब दिया गया। इस वेबिनार में युवा सर्फाबाद के रविकांत शर्मा, सोनू यादव, महिला शक्ति सामाजिक समिति से साधन सिन्हा एवं भूतपूर्व पी.सी.एस. भूषण त्यागी, अर्पिता श्रीवास्तव, वनिता, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष नीशु गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*