राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गिदरबाहा। भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने की ओर अग्रसर ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ संस्था लगातार उन असहाय लोगों की भी मदद कर रही है जो स्वयं में सक्षम नहीं हैं। इसी कड़ी में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा के दिशा-निर्देश पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गर्ग और प्रदेश प्रमुख जयंत जैन के कुशल नेतृत्व में टीम का लगातार समाज सेवा जारी है। पंजाब टीम द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल गिदरबाहा के मरीजों को भोजन, पानी और फलों का वितरण किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
पश्चिम बंगाल में भी दार्जिलिंग के जिला मुख्य निदेशक सुरेन्द्र मुखिया द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया और लगभग 500 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल परिवार की ओर से समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया है। पिछले कई वर्षों से समाज हित में कार्य कर रहे मुकुल शर्मा ने कहा है कि ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा व राष्ट्र सेवा है।
उन्होंने बताया कि ‘एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल’ देश के करीब 15 राज्यों में अपना कार्य शुरू कर चुका है। प्रत्येक राज्य में संस्था के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए वहां के सदस्य कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुकेश गर्ग, जयंत जैन और पूरी पंजाब टीम को बधाई दी है। साथ ही वेस्ट बंगाल से सुरेन्द्र मुखिया व टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी मिलकर एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल को नई उँचाई पर ले जाएंगे, ऐसा मुझे पूरी उम्मीद है। हमारी संस्था उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply