राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में बुधवार की सुबह तेज बारिश के बीच अंधेरा छा गया। कई इलाकों में पानी भरा है, ट्रैफिक जाम है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। भारी बारिश के कारण यूपी के मथुरा में भी कई जगह पानी भर गया है। इससे लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन पानी के बीच फंस गए हैं। दिल्लीन में कई स्थाहनों पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 4 सितंबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और कई राज्योंक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली, एनसीआर-गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तोशाम, भिवानी, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली के अलग-अलग इलाकों मध्यम से भारी बारिश होगी। फिलहाल, दिल्लीक-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह जहां पानी भर गया है, वहीं दिल्लीर, यूपी और हरियाणा समेत कई राज्योंी में आज से स्कूझल खुले हैं। ऐसे में छात्रों को स्कूयल पहुंचने में भी खासी दिक्कोत का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ी हुई बारिश की गतिविधि जारी रहने और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। लेकिन पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं और नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने 2 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई है। एक सितंबर को असम और मेघालय में और 3 से 4 सितंबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। एक से 2 सितंबर के दौरान गुजरात राज्य में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। एक से 4 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। दो से 3 सितंबर के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 2 से 4 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तेज आंधी तूफान की आशंका जताई है।


Leave a Reply