राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर के आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन टिकैतनगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हो गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्र्यम्बक तिवारी ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव फिर भाजपा जीतेगी और प्रदेश में पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा।
प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद दरियाबाद विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अन्य पार्टियां सिर्फ गरीबों का शोषण करती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नें जो वादे किए वह पूरे किये जिससे जनता खुशहाल है। 2022 में पुनः भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।
सम्मेलन में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही किया गया, जिससे लोगों का सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, चेयरमैन जगदीश प्रसाद ने भी भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, अंगद सिंह, पूरेडलई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, सुनील मिश्रा, ब्लाक प्रमुख दरियाबाद आकाश पांडेय, देवानंद पांडेय, लकी सिंह, परमेंद्र सिंह, बाबा कमलाकांत द्विवेदी, जुगल किशोर शुक्ला, हरीश बिहारी द्विवेदी, लीलाधर मिश्र, राजकुमार पाण्डेय, कुलदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply