जितेन्द्र जायसवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। शुक्रवार को इस अवसर पर भाजपा की ओर से 36 जवानों और 284 किसानों व महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।
भाजपा कार्यालय में सभी पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। सभी ने संकल्प लिया कि 2022 में जनपद की सभी विधानसभा जीत कर मोदी और योगी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा शशांक कुशमेश, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सिद्धार्थ अवस्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा अजीत वर्मा, प्रगतिशील किसान व पद्मश्री सम्मानित किसान रामसरन वर्मा, रिटायर्ड नायब सूबेदार राकेश कुमार श्रीवास्तव (सयोजक सैनिक प्रकोष्ठ), जिला महामंत्री अरविंद मौर्या, गुरुशरण सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, सुशील कुमार जयसवाल, जिला मंत्री करुणेश वर्मा और जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रामेश्वरी त्रिवेदी इस अवसर पर मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राम बाबू द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान भाईयों को 6000 रुपये किसान सम्मान निधि के माध्यम से देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी, गन्ना मूल्य का ऐतिहासिक भुगतान, नए चीनी मिलों का निर्माण, बंद चीनी मिलों को पुन: चलवाने आदि के कार्यों पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए चल रहे ट्यूबलों का बिजली कनेक्शन न काटने का आदेश दिया गया है। चीनी मिलों की क्षमता में वृद्धि करने की योजना पर काम हो रहा है। इसके साथ ही फसल बीमा योजना, आधुनिक मंडियों का निमार्ण व मृदा हेल्थ कार्ड से भूमि का परीक्षण कराना, किसान क्रेडिट कार्ड से उपयोगिता बढ़ाना, बायोगैस संयत्र की स्थापना, कृषि यंत्रों पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, अटल भू-जल योजना का लाभ, बुन्देलखण्ड में खेत-तालाब योजना, लघु तथा सीमान्त किसानों के लिए मानधन योजना जैसे सरकार के कई निर्णयों ने किसानों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक कार्य कर रही है।


Leave a Reply