आपसी भाईचारा दिवस के रूप में मनाया अशोक श्रीवास्तव का जन्मदिन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। हिंडन स्थित वृंदावन ग्रीन्स में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव का 71वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारा दिवस के रूप में मनाया। इस भव्य समारोह में दिल्ली एनसीआर के अनेक बुद्धिजीवी, वरिष्ठ राजनेता, समाजसेवी, लेखक, विचारक और पत्रकार उपस्थित रहे। समाज के अनेक प्रबुद्ध लोगों ने अशोक श्रीवास्तव के लिए कविता पाठ किया, गीत गाए और उनके सुखद भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी।
शुक्रवार, 17 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों हस्तियां शामिल रहीं। इस अवसर पर सुभास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे आगामी चुनाव जीतकर अशोक श्रीवास्तव को पार्टी की जीत का तोहफा देंगे। समारोह में अशोक श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे। दिल्ली से प्रकाशित ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के सम्पादक जितेन्द्र बच्चन और गाजियाबाद से प्रकाशित दैनिक ‘एकता ज्योति’ के सम्पादक राजकुमार राणा ने भी अशोक श्रीवास्तव से मिलकर उन्हें बधाई दी और ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि अशोक श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकार, राजनेता और कायस्थ समाज के अगुवा हैं। ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल ने अभी हाल ही में इन्हें ‘समाज रत्न’ सम्मान से नवाजा है। बात देश की राजनीति की हो या समाज से जुड़ी कोई समस्या, अशोक श्रीवास्तव हर जगह उपस्थित रहते हैं। उनके 71वें जन्मदिन के अवसर पर सुभास पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव, हरवीर सिंह, कृष्णगर्ग, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, भोजपुरी के साहित्कार जय प्रकाश द्विवेदी, पार्टी के नेता अमर दत्त शर्मा, रामबाबू शर्मा, बी.एम वर्मा, सुजीत तिवारी, मनोज शर्मा होदिया, सुनील दत्त, अनिल सिन्हा, विनोद अकेला, अनिल मिश्रा, सतपाल यादव, राम अवतार यादव, वीरपाल यादव, राजीव गौतम, दीपक चित्तौड़िया, गोपाल सिंह, सूरज भान सिंह, कमल बाबू, संजय पासवान, पन्नालाल, संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राम गणेश, अशोक शर्मा, जितेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, सुभाष ठाकुर, व्यास पांडेय और सुनील सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*