राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। स्वाट टीम एवं थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवई में एक ट्रक UP 32 AH 4030 की जांच की गई तो उसमें 300 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इस मामले में दो आरोपियों को लखनऊ-देवा रोड आक्सफोर्ड स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब झारखंड मार्का बॉटमस्-अप ब्रांड व्हिस्की थी।
26 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध के खिलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ अवधेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों में हैदर अब्बास उर्फ मुन्ना पुत्र वाजिब हुसैन निवासी महमूदपुर सरैया थाना बिहानी जनपद हरदोई और शिव मोहन शुक्ला पुत्र बाबूराम शुक्ला निवासी राधिकापुर हबीबपुर थाना रामकोट जनपद सीतापुर शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि यह शराब बिहार में बेची जाती है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।


Leave a Reply