ऑल इंडिया कायस्थ काउंसिल की फरीदाबाद अध्यक्ष प्रणीता प्रभात दिल्ली में सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश- विदेश के बिजनेस अचीवर्स को सम्मानित किया गया, जिसमें ऑ इण्डिया कायस्थ काउंसिल फरीदाबाद की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात भी शामिल रहीं। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया है।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, रोहतक हरियाणा से सांसद अरविंद शर्मा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, एमएसएमई चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के चेयरमैन इंद्रजीत घोष, कान्फेडेरेशन ऑफ इंडिया एमएसएमई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल, सीआरपीएफ भारत सरकार में असिस्टेंट कमांडेंट एम.एन. सिंह, गोपाल के कोटवाल वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड माइक्रो इंडस्ट्री फेडरेशन, जानी-मानी कथक नृत्य गुरु नलिनी कमलिनी और पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुशील श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*